फ़िरोज़ाबाद – समाजबादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहुँचे फ़िरोज़ाबाद CAA हिंसा में मृतको के परिजनों से मिले।
फ़िरोज़ाबाद – समाजबादी पार्टी के मुखिया ने पार्टी फंड से 6 मृतकों के परिवार को मुआवजा देने के एलान के साथ ही अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहाँ समाजवादी पार्टी इस घटना की निंदा करती है यह दुर्भाग्य है कि इस सरकार में इन लोगों की जान गई, यह लोग सीएए व एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से निकले थे ।
पूरे देश ने विरोध किया यह लोकतंत्र की ताकत है , सीएए एएनआरसी संविधान के साथ खिलवाड़ है
बीजेपी अपनी कुर्सी के स्वार्थ में यह सव करवा रही है यह पार्टी समाज को बांटना चाहती हैं इनकी कोशिश है कि मुसलमान बाहर हो जाएं । यह कानून जो भारतीय जनता पार्टी लेकर आ रही है गरीब के खिलाफ है । कई जगह निर्दोष लोगों की जान गई है। माननीय सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज जांच करें तो सच्चाई सामने आएगी। पुलिस अपनी जांच कैसे कर सकती है, समाजवादी पार्टी जल्दी ही रोजगार लाने के लिए यात्रा पर निकलेगी ।
कन्नौज की घटना के लिए भी बीजेपी सरकार दोषी है
