शिक्षक की ट्रैन से कटकर मौत
सिरसागंज क्षेत्र में स्कूल से बापस घर जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत।सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम।पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम माहदपुर से रोजाना की तरह स्कूल से पढाकर वापस आते समय शिक्षक राहुल यादव उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी शिकोहाबाद की दरिगापुर क्रोसिंग पार करते वक्त लूप लाइन पर अचानक एक मालगाड़ी के आ जाने से उसकी चपेट में आ गए और ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी ।घटना की सूचना पर तत्काल ही उनके साथ के शिक्षक मौके पर आ गए ।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह
