नगला बली में ग्राम प्रधान ने सैनिटाइजर का करवाया छिड़काव
फ़िरोज़ाबाद– कोरोना वायरस के महामारी से पूरा देश संकट में है। इस महामारी से निपटने के लिए ग्रामीण के लोग भी तमाम प्रयास कर रहे हैं।इसी क्रम में ग्राम नगला बली के ग्राम प्रधान विनीत ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के लक्षण बताते हुए कहा कि इस संक्रमण से जीतने के लिए हम लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखना ही हमारी जीत हैं ।साथ ही गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कर ग्रामीणों से अपील की स्वच्छता बनाए रखें । शासन के निर्देशानुसार बाहर से आने.जाने वालों पर पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा हैं । अगर कोई व्यक्ति बाहर से आता हैं तो उसकी प्रशासन को सूचना देकर स्वास्थ विभाग से आइसोलेट कराया जा रहा हैं । गांव में किसी भी असहाय व्यक्ति को कोई बात की परेशानी नहीं आने दी जाएगी । वही कहा कि गांव व ग्रामीणों की पल-पल जानकारी ले रहा हूं।ग्रामीणों को सलाह देते हुए कहा कि कोई भी घर से बाहर ना निकले । अपने घर में ही रहिए । शासन प्रशासन का सहयोग करें और भी मास्क की जरूरत पड़ेगी तो उपलब्ध कराए जाएंगे
रिपोर्ट–नवल किशोर कठफोरी
