Sat. Jun 6th, 2026

प्राथमिक विद्यालय सराय मुरलीधर में मनाई गई गाँधी जयंती

प्राथमिक विद्यालय सराय मुरलीधर में मनाई गई गाँधी जयंती

जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों व स्कूलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। वहीं विद्यालयों में हुई गोष्ठियों में गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय सराय मुरलीधर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शात्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वही इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज औऱ प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और नवीन भारत के निर्माण एवं ”स्वच्छता ही सेवा” जन आंदोलन के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहकर घर और विद्यालय को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

 

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *