Tue. Apr 21st, 2026

फिरोजाबाद – आधारकार्ड में संशोधन के नाम पर अवैध बसूली कर रहे पोस्ट ऑफिस

फिरोजाबाद न्यूज़ – इस समय पोस्ट ऑफिस की सभी शाखाओं में जमकर लोगो की भीड़ रहती है वजह है आधार कार्ड संसोघन या बच्चो के नए आधार बनबाना , जिसका भरपूर लाभ पोस्ट ऑफिस कर्मचारी उठा रहे है, एक नए आधार बनाने या संशोधन करने का कोई फीस निर्धारित नहीं है जिसकी जैसी जरूरत वेसी कीमत | यह आरोप है शिकोहाबाद के बड़े डाक घर के बाहर आधार कार्ड का काम करने आये तमाम लोगो का | इन लोगो का कहना है कि तीन सो रूपये से लेकर पांच सो रूपये तक लिए जाते है जबकि कुछ काम की फीस रसीद में शून्य मूल्य भी अंकित होता है आरोप यह भी है कि पोस्ट ऑफिस कर्मचारी लोगो कि मजबूरी का फायदा उठा रहे है जिसमे इनके अधिकारियो की भी हिस्सेदारी तय है |

इस पूरे मामले पर जव शिकोहाबाद बड़ा बाजार के सव पोस्ट मास्टर शक्ती सिंह से बात की गई तव उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए बताया कि जिन लोगो को जल्दी काम कराना होता है वह रूपये का ऑफर देते है फिर जव हम उनसे लाइन लगा कर काम कराने कि बात कहते है तो मिडिया से हमारी ही शिकायत करते है जबकि पोस्ट ऑफिस में किसी से कोई अतिरिक्त रूपये नहीं लिए जा रहे है


शक्ती सिंह (सव पोस्ट मास्टर शिकोहाबाद)

मामला गंभीर है क्योकि यह सेकड़ो लोगो से जुडा मामला है जिले के लगभग सभी पोस्ट ऑफिस में यह आधार कार्ड सम्बंधित कार्य जारी है जहाँ से यह शिकायत है, इन शिकायतों में कितनी सच्चाई है इस बात पर सक्षम अधिकारियो को ध्यान देना चाहिए जिससे गरीव जनता लुटने से बच सकें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *