Sun. May 3rd, 2026

पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल 3 शातिर चोर को दबोचा

शिकोहाबाद। पुलिस ने नगर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के पास से घरों से चोरी किया सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया।
बृजेश कुमार पुत्र भीकम सिंह निवासी नौशहरा के घर में 26 जलाई को चोरों ने घर में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घर से आभूषण व नगदी से भरा संदूक, मोबाइल ले गए थे। उक्त मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नौशहरा में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर एटा चौराहा से मुस्तफाबाद रोड पर पुरातन मोड पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खडे है। सूचना पर पुलिस ने चोरों की घेराबंदी करते हुए खलील उर्फ मोटा पुत्र मौहम्मद शरीफ निवासी रूकनपुर, हाल पता काशीराम कालौनी शिकोहाबाद, शब्बीर पुत्र सद्दीक निवासी रूकनपुर, शाहरूख पुत्र इकबाल निवासी दनेनगर थाना बरनाहल जिला मैनपुरी हाल पता काशीराम कालौनी को दबोच लिया। पुलिस को चोरों के पास से सोने, चांदी की करधनी, एक मोबाइल फोन, 2200 रूपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि खलील पर एक दर्जन मामले थाने में दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक राजीव गौतम, नवीन कुमार, ज्ञान सिंह, विकास कुमार, होमगार्ड कौशल किशोर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *