सर्विलांस टीम द्वारा जनपद में खोए 101 मोबाइल वरामद कर मोबाइल स्वामियों को दिए
फिरोजाबाद
*अपने खोए हुए मोबाइलों को सकुशल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया गया ।*
फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में खो जाने वाले मोबाइलों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस प्रभारी को निर्देशित किया गया था । सर्विलांस प्रभारी मय टीम द्वारा समयबद्ध एवं अथक मेहनत से लगातार ट्रेस करते हुए 101 मोबाइलों को लगभग कीमत करीब 20 लाख रूपये को खोजा गया ।
आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन सभागार में खोजे गए 101 मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर सुपुर्द किए गए । अपने खोए हुए मोबाइलों को पाकर सभी के द्वारा पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद व पुलिस का धन्यवाद प्रकट करते हुए आभार प्रकट किया गया ।
एसपी ग्रामीण ने दी जनकारी
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पिछले कई महीनों से खोए या चोरी हुए मोबाइलों की पुलिस में शिकायत की गयी थी जिसके बाद सर्विलांस टीम को इस काम में लगाया गया सभी मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस करते हुए 101 मोबाइलों को जप्त किया गया जिसके बाद उनके मालिकों को उनको सुपुर्द कर दिया गया है ।
