पुलिस ने दो युवकों को तमंचा, कारतूस के साथ दबोचा
शिकोहाबाद। पुलिस ने चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को नगला पोहपी रोड स्थित पाइप गोदाम के पास से तमंचा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम भूपेन्द्र सिह पुत्र
पूरन सिह, अमन पुत्र अमोल कुमार निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर, हाल पता हीरो एजेन्सी के पास मैनपुरी चौराहा बताया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त भूपेन्द्र सिह के पास से 315 बोर तमंचा, 1 कारतूस 315 बोर, अमन के कब्जे से 2
कारतूस 315 बोर मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आर्म एक्ट में जेल भेज दिया।
