Thu. Apr 30th, 2026

दबंग युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दम्पति से की मारपीट, मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव घर नाथू की ठार में एक दबंग ने घर में घुसकर दम्पति से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में दम्पति घायल हो गए। आरोपी दम्पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नीरज देवी पत्नी संजू कुमार निवासी नाथू की ठार थाना नगला खंगर 24 अगस्त को अपने घर पर अपने पति के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी गांव का युवक बंटू उर्फ अजय पुत्र रामजस उसके घर में तमंचा के साथ आ धमका। आरोपी ने आते ही दम्पती के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी ने दम्पति को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दबंग की हरकत से परिवार परिवार दहशत में आ गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *