श्री कृष्ण भव्य शोभायात्रा 1 सितंबर को
शिकोहाबाद। भगवान योगिराज श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति श्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 1 सितंबर दिन रविवार को दोपहर एक बजे से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर आवास विकास कॉलोनी से होकर बाईपास, कटरा बाजार, तहसील तिराहा होते हुए टुइया मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगी। आकाश यादव से सभी भक्त प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
