Wed. Apr 29th, 2026

दो पक्षों में विवाद में तीन लोग घायल


शिकोहाबाद। मोहल्ला शंभूनगर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मोहल्ला शम्भूनगर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होते होते मामला मारपीट में बदल गया। मारपीट की घटना से मोहल्ले में अफ़रा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीन लोगों का मेडिकल कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घायल हुए लोगों में अभिषेक, अवनीश, नरेन्द्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *