Wed. Apr 29th, 2026

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत एक घायल

फिरोजाबाद। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसो में दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। पुलिस दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। है वहीं घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव मडूआ निवासी 24 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र तेजपाल अपने साथी 20 वर्षीय लखन पुत्र श्री लाल के साथ सोमवार की रात बाइक से फतेहाबाद मेला देखने जा रहा था। शंकरपुर के समीप उसकी बाइक में क अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लखन गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाद में वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही उनके परिवार के लोग भी वहा पहुंच गए। हादसे के बारे में जानकारी होते ही पुलिस भी आ गई।
दोनो को जिला अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
वहीं थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बदकन के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस की माने तो वह भीख मांग कर अपना गुजारा करता था। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *