Wed. Apr 29th, 2026

सड़क हादसे में 4 लोग घायल


शिकोहाबाद। अलग अलग स्थानों पर हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा स्टेशन रोड स्थित राजकांवेंट स्कूल के पास हुआ जहां एक ई रिक्शा की साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में शशिकुमार पुत्र दुर्ग सिह निवासी मोहल्ला खेड़ा घायल हो गए। वही दूसरा सड़क हादसा स्यारमऊ थाना नसीरपुर के पास हुआ। जहाँ हादसे में श्याम सुंदर निवासी खितौली थाना नसीरपुर घायल हो गया। तीसरा हादसा बालाजी मंदिर भूड़ा पुल के पास हुआ। जहां हादसे में हरीशंकर 60 पुत्र विजय सिह निवासी मेवली थाना नगला खंगर घायल हो गए। अन्य हादसे में विमलेश 60 पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला दोषपुरा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *