Mon. Apr 27th, 2026

शराब पीने के लिए पानी का पाउच देने से मना करने पर युवक ने दुकान स्वामी के सिर पर मारी ईट


शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रुधौऊ में शराब पीने के लिए पानी का पाउच देने से मना करने पर युवक ने दुकान स्वामी के सिर पर ईट मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
श्याम सुन्दर पुत्र जगदीश सिह निवासी रूधऊ थाना नसीरपुर 6 सितंबर की रात अपनी परचुन की दुकान पर बैठा था, तभी गांव का युवक एसवीर पुत्र जयपाल शराब पीने के लिए पानी के पाउच मांगने लगा। उस समय दुकान पर पानी के पाउच नही थे। ग्राहक को पानी का पाउच नही दे सका। जिससे नाराज होकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए वहां पड़ी ईट को उठाकर पीड़ित के सिर पर मार दिया। ईट सिर पर लगते ही दुकान स्वामी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *