अटेवा के प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदाधिकारियों ने किया स्वागत
शिकोहाबाद। दिल्ली में एनएमओपीएस की बैठक में जाते समय स्टेशन पर अटेवा के पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व राष्ट्रीय सचिव डॉ निराजपति त्रिपाठी का स्वागत किया गया। बंधु ने सभी जिला मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों, कर्मचारियों से पहुँचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। उसे लेकर रहेंगे। जब तक सरकार पुरानी पेंशन की बहाली नही कर देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्वागत करने वालो में अटेवा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार कृष्णज, जिला संयोजिका सविता अग्रवाल, कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह, जिला महामंत्री डॉ सहदेव सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष गौरीशंकर बिंद, जिला आईटी प्रभारी शिवम उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष एका चंदन यादव, अमित जैन विद्यार्थी, कमलेश शर्मा, गुरुप्रसाद पटेल, राम आशीष आदि लोग उपस्थित थे।

