पुलिस ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज की मांग करने वाले जेठ व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिकोहाबाद। विवाहिता से मारपीट कर गर्भपात हो जाने व दस लाख रुपए के दहेज की मांग के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दीक्षा पुत्री स्व रविचन्द्र निवासी ग्राम मोहब्बतपुर अहीर थाना शिकोहाबाद ने अपने जेठ व ससुर पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न के मामले में 4 अप्रैल को थाने में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता का आरोप था कि ससुराल के लोग उससे अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रूपये की माँग कर उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस दौरान विवाहिता ने दहेज लोभियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। एक दिन ससुरालियों ने विवाहिता को जमीन पर गिराकर जबरन दवा खिला दी जिससे विवाहिता का गर्भपात हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न सहित कई संगीन धाराओं में सोनू उर्फ अवनीश पुत्र यशवीर सिंह सहित 4 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को तभी से आरोपियो की तलाश कर रही थी। लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर
बालाजी मंदिर के पास से जेठ सोनू उर्फ अवनीश पुत्र यशवीर सिंह, ससुर यशवीर सिंह पुत्र रामभरोसी लाल निवासीगण गढिया जैंदामई थाना मटसैना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

