Tue. Apr 21st, 2026

ब्राण्ड एम्बेसडर अश्वनी जैन ने दिलाई विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ

सिरसागंज नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में नगर पालिका अध्यक्ष रंजना गुरुदत्त सिंह के निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर अश्वनी कुमार जैन ने जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई। अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाते हुए कि मैं स्वंय स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूँगा। हर वर्ष सौ घण्टे यानी हर सप्ताह दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा और न किसी को करने दूँगा। सबसे पहले मैं स्वंय से , मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनियां के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहाँ के नागरिक गन्दगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गाँव- गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूँगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान में अधिक से अधिक जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कु रोशनी, सारिका, प्रीती, निशा, वर्षा, रितिक कुमार, ललित कुमार, नीरज, अनुज कश्यप, हर्ष कुमार, ईशू, शिवांशु कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *