Wed. Apr 29th, 2026

मैनपुरी बार एसोसिएशन – नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मैनपुरी – मैनपुरी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एड. राजकुमार यादव जी के चैम्बर पर हुए सम्मान समारोह मे बार अध्यक्ष एड. श्री अवधेश यादव जी, सचिव एड. श्री विजेंद्र सिंह यादव जी, कोषाध्यक्ष एड. श्री शिव कुमार यादव जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. श्री राहुल कुमार जी, सहसचिव एड. श्री सारुप अली जी के साथ सभी पदाधिकारी का सम्मान किया गया। चेम्बर पर एड. अतुल यादव जी ने सचिव जी को माला पटुका पहना कर सम्मान किया एड. पूजा यादव ने अध्यक्ष व सचिव जी को पुष्प भेट कर सम्मान किया।

बार अध्यक्ष एड. अवधेश यादव जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता हितो पर निरंतर कार्य करने का बादा किया साथ ही बार की मौजूदा समस्याओ पर भी विचार विमर्श किया गया। बार सचिव एड. बिजेंद्र यादव जी ने भी अधिवक्ता हितो को सदैव सर्वोपरि रखने की बात कहते हुए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी सम्मानित अधिवक्तागण की उपस्थित का राजकुमार यादव जी, अतुल यादव जी व पूजा यादव जी ने मौजूदगी दर्ज करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *