Tue. Apr 21st, 2026

voice of firozabad पर माता कामाख्या देवी के दिव्य दर्शन …

तीन दिन बाद खुले मां कामाख्या धाम के पट…
जसराना में भक्तों की लगी रही लम्बी-लम्बी कतारे…

फिरोजाबाद। जसराना के मां कामाख्या धाम में 22 जून से बन्द पट आज मंगलवार को सुबह 6 बजे विधि-विधान के साथ खोले गये। इस वीच भक्तों का सैलाब उमडने लगा। सुबह से ही भक्तो की लम्बी-लम्बी कतारे देखी गयी। पूरे देश में माँ कामाख्या देवी के 2 ही मंदिर हैं एक यहाँ ( जसराना ) तथा दूसरा गुवाहटी ( आसाम ) में स्थित है ।

जिले के एटा रोड स्थित कस्बा जसराना के माॅ कामाख्या देवी के पट आज मंगलवार को भक्तो के लिये फिर से खोल दिये गये। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ ही 6 बजे विधि विधान के साथ के पट आम भक्तो के दर्शनो के लिये खोल दिये गये। पट को पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी की देख रेख मेें रात्री 3 बजे से ही भक्त माॅ के दर्शनों के लिये कतारो मे खडे हो गये थे। सुबह तक यह कतारें काफी लम्बी हो गईं थीं। महिलाओं व पुरूषो के दर्शनो के लिये अलग-अलग कतारे लगी हुई थी। सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं व युवतियों की देखी गयी। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार भी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। वही किसी भक्त को परेशानी ना हो , इसके इन्तजाम मन्दिर प्रसासन ने पहले से ही कर लिये थे। विदित हो कि मां कामाख्या धाम में प्रतिबर्ष अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के पट बंद रहते हैं। इन तीन दिनों तक मंदिर में भजनों का दौर चलता रहता है। इन तीन दिनों तक मां को आम औरतों की तरह रजस्वला होती है। जिसके कारण मां के दर्शन लोगों के लिए प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *