Sun. May 3rd, 2026

डॉक्टर की रेप और हत्या का विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ममता बनर्जी का पुतला

शिकोहाबाद। शनिवार को एबीवीपी ने पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत व हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सचिन ठाकुर के नेतृत्व में तहसील तिराहा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पदाधिकारियों ने घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की। प्रांत सह संयोजक हरिओम शुक्ला ने कहा बीते दिनों कोलकाता में मेडिकल की छात्रा के साथ पहले हैवानियत कर उसकी हत्या कर दी गई। बंगाल सरकार ने हैवानियत को आत्महत्या का मामला बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो इसको हत्या का करार देते हुए कार्रवाई करने की बात कही गई। ऐसा लग रहा है कि सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से एक मार्च निकालकर जिसके बाद तहसील तिराहे पर पुतला फूंका। इस मौके पर नगर सह मंत्री अभिषेक मिश्रा, कृष्ण वशिष्ठ, अंकित धनकर, अंबुज पांडेय, शिवम, नितिन गोला, प्रशान्त, शिवम बघेल,विशाल यादव, सौरभ, पियुष, आयुष यादव, शौर्य, विनय, अभिनय, योगेश तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *