बाइक सांड से टकराने से मामा भांजे घायल
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के नगला लोकमन के पास बुधवार की रात बाइक सवार मामा भांजे की बाइक एक सांड से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
राहुल (21) पुत्र अवधेश कुमार निवासी दतावली थाना मक्खनपुर बुधवार की रात अपने भांजे ईशु (14) पुत्र बालकिशन निवासी सियारमऊ रामलाल के साथ बाइक से शिकोहाबाद के लिए आ रहे थे। जब उनकी बाइक नगला लोकमन के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक के सामने अचानक एक सांड आ गया। जिससे बाइक सवार सांड से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँचे परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए शिकोहाबाद के अस्पताल लाए जहां पर इलाज जारी है।

