शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
शिकोहाबाद। श्रावण मास के आखरी सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सुबह शिवालयों में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
सोमवार को नगर के टुईया वाले शिवालय, चौमुखी महादेव मंदिर, ताम्रेश्वर शिव मंदिर, पथवारी महादेव मंदिर पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण माह का आखिरी सोमवार होने पर शिवालयों को फूलों, झालरों से सजाया गया। नगर के शिवालयों से हर हर महादेव का जयकारा का शोर सुनाई दे रहा था। भक्तों ने भगवान का रुद्राभिषेक किया। बेल पत्र, धतूरा, भांग, फल आदि शिव को अर्पित किए। शाम को शिवालयों में फूल बंगला सजाया गया जहाँ हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुँच रहे थे।

