Wed. Apr 22nd, 2026

पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध 630 पेटी शराब पकड़ी

सिरसागंज पुलिस ने पकड़ी लगभग पच्चीस लाख रुपये की अबैध देशी शराव।एक अभियुक्त गिरफ्तार।पकड़े गये अभियुक्त को पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में भेजा जेल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सचिंद्र पटेल के र्निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस को अवैध देशी शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज डॉक्टर ईरज राजा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी कठफोरी मोहर सिंह ने मय हमराह फोर्स के उखरेंड तिराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रक नम्बर UP27 टी 7246 द्वारा तस्करी को ले जाती 630 पेटी देशी अबैध शराव को जप्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सतनाम जिला सिरसा हरियाणा को शराव के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ ईरज राजा ने बताया ट्रक मालिक का नाम हनी चड्डा निवासी स्वास्तिक बिहार कॉलोनी पटियाला पंजाब है। तथा एक अन्य आरोपी मोहम्मद हमीद पुत्र मोहम्मद सरदार निवासी बँगशहा मीरनपुर कठरा शहाँजापुर का नाम भी प्रकाश में आया है।हमराह फ़ोर्स में शामिल कांस्टेबलों में हेड कांस्टेबल छन्नूलाल, हिमांशु, भूपेंद्र कुमार, बांके बिहारी आदि पुलिस पुलिस कर्मी मौजूद थे।

रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *