सिरसागंज- जीएसटी जागरूकता शिविर में व्यापारियों की समस्याओं का किया गया समाधान
जनपद फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में माथुर वैश्य हॉल में जीएसटी पंजीयन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यापारियों ने जीएसटी पंजीयन कराया। इस दौरान व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन से होने वाले फायदे गिनाए। जीएसटी संबंधित अधिकारियों ने व्यापारियों को बताया कि जीएसटी में पंजीकरण के उपंरात व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा संचालित व्यापारी पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। जीएसटी में समस्त कार्य ऑनलाइन हो जाते है और व्यापारी को सरकारी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होती। व्यापारी देश के किसी भी प्रांत से माल खरीद कर आईटीसी का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर नगर के काफी व्यापारी मौजूद रहे
रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह
