Mon. Apr 27th, 2026

लॉकडाउन में अपनी रसोई मिटा रही गरीबों की भूख

फ़िरोज़ाबाद– लॉक डाउन में निरंतर अपनी रसोई गरीब जरूरतमंद लोगों को करा रही भोजन एवं अपनी रसोई के वॉलिंटियर घर घर तक पहुंचा रहे भोजन के पैकेट व राशन। सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा बराबर ध्यान। चेयरमैन सिरसागंज सोनी शिवहरे कर रहे लोगों से घरों में रहने की अपील।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जहां देश में लॉक डाउन लागू है। वही रोज तबके कमाने खाने वाले लोगों के लिए संकट बढ़ गया है।वही बराबर लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में सिरसागंज में पुराने बस स्टैंड पर स्थित अपनी रसोई लॉक डाउन से निरंतर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट व राशन सामग्री घर-घर जाकर उपलब्ध करा रही है। वही सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे भी गरीब जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से खाना परसकर खिला रहे हैं। साथ ही बराबर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की कहे रहे है और लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे है।

रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *