गरीबों के बच्चों के लिए अपनी रसोई बना रही देसी नाश्ते के पैकेट
फ़िरोज़ाबाद– कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉक डाउन की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न समाज सेवी संस्था गरीबों की मदद करने को पूरी जी जान से लगी हुई है इसी क्रम में जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज में संचालित समाज सेवी संस्था अपनी रसोई के कार्यकर्ता गरीबों के छोटे बच्चों को सुबह के समय नाश्ते के लिए देसी फार्मूले पर लाई गुड चना के पैकेट तैयार करने में लगे हुए हैं शनिवार की सुबह से ही इस दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे के नेतृत्व में अपनी रसोई की टीम ने लगभग 500 पैकेट वितरण करने के लिए तैयार कराए। इस अबसर पर उनके साथ कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू खंडेलवाल,विपिन शिवहरे, नीरू गुप्ता, श्याम गुप्ता ,कन्हैया गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह
