सिरसागंज में आईजी और कमिश्नर ने किया गुरैया सोयलपुर और कम्यूनिटी किचिन का निरीक्षण
फ़िरोज़ाबाद– सिरसागंज पहुँचे कमिश्नर अनिल कुमार और आईजी सतीश गणेश द्वारा पहले कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले ग्राम गुरैया सोयलपुर का निरीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को घरों में अंदर रहने और लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश दिया। जिसके बाद वो सिरसागंज एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह और सीओ सिरसागंज डॉ ईरज राजा के साथ सिरसागंज तहसील पहुँचे और कम्यूनिटी किचिन सिरसागंज का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में लॉक डाऊन को सख्त बनाये रखने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह
