डॉ. डी. के. पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई ।
डॉ. डी. के. पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी इटावा, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. डी. के. पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर पशु मैत्री एवं पैराबैट बर्कर संघ बढ़पुरा द्वारा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजीव शर्मा ने की l डा. पांडेय जी का सेवाकाल 38 वर्ष का रहा l कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रसंशा की और उनको स्मृति चिन्ह देकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया l डॉ. पांडेय ने राज्य स्तरीय व देश स्तरीय मेला में भाग लेकर इटावा के किसानों पशु पालकों सम्मान दिलाया l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. एम. पी. सिंह, डॉ. राजेश गोयल, समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट, पैराबैट वर्कर संघ के राहुल प्रकाश दीक्षित, कमलेश राजपूत, दीपेंद्र राजपूत, योगेश शर्मा, संजय राजपूत, हरेंद्र शाक्य, संदीप यादव, रवि कुशवाह आदि उपस्थित थे l
