Wed. Jun 3rd, 2026

माहेश्वरी पुरम में रहने बाली विभांशी ने 10th क्लास में 96.40 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

2025 cbsc के नतीजे आ गए है हर साल की तरह इस बार भी लड़कियां लड़को से आगे ही रही है । इसी क्रम में शिकोहाबाद के माहेश्वरी पुरम में रहने बाली विभांशी ने 10th क्लास में 96.40 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही माहेश्वरीपुरम कॉलोनी के साथ साथ पूरे शिकोहाबाद का नाम रोशन किया है ।
डॉ. मोहन यादव व विभा सिंह की छोटी वेटी विभांशी चित्रकारी का भी शोक रखती है। दिन में रोज माता पिता के संरक्षण में 6 से 8 घंटे की पढ़ाई के बाद इस मुकाम को हासिल करने का सारा श्रेय विभांशी अपने माता पिता व बड़ी बहन को देना चाहती है। साथ ही इसी लगन के साथ आगे भी पढ़ाई करते हुए विभांशी का सपना डॉक्टर बनने का है । विभांशी अगली साल बोर्ड एग्जाम में बैठने बाले बच्चों को कहना चाहती है कि माता पिता का कहना मानकर की गई मेहनत कभी खराब नही जाती है। पढ़ाई को अपने ऊपर कभी हावी मत होने दो बस रोज समय निश्चित कर पढ़ाई करो सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *