Tue. Apr 21st, 2026

एके कॉलेज में हुआ इग्नू की कार्यशाला का आयोजन

इग्नू ने नए सत्र से नवीन कोर्स किए हैं प्रारंभ अमित चतुर्वेदी
शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में इग्नू अध्ययन केंद्र पर वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा डॉ अमित चतुर्वेदी एवं सहायक सत्येंद्र कुशवाहा ने अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय निदेशक डॉ अमित चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को इग्नू से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की तथा छात्रों की समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया। इस अवसर उन्होंने बताया कि इग्नू द्वारा वर्तमान सत्र से नवीन कोर्स प्रारंभ किए गए हैं, जिसमे जंतु विज्ञान, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायोकेमेस्ट्री में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं लॉजिस्टिक एवं सप्लाई चैन प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन एवं कृषि व्यवसाय में एमबीए पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीदार सिंह यादव, ए. के. कालेज अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर संजय कुमार यादव, सह समन्वयक डॉ सुगंध कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ जगदीश यादव, डॉक्टर सुनील कुमार, एसएसए रिजवी एवं अन्य प्राध्यापक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *