Tue. Apr 21st, 2026

महिला ने अपने जेठ पर लगाया मारपीट का आरोप

पीड़िता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव नगला पिपरानी में पारिवारिक विवाद के चलते जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुड्डी पत्नी सिंधी सिंह निवासी नगला पिपरानी थाना नसीरपुर ने अपने जेठ भूरी सिंह पुत्र अलवर सिंह, संत कुमारी पत्नी भूरी सिंह और हिमांशू पुत्र भूरी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके कारण उपरोक्त लोगों ने महिला को बेरहमी से मारपीट कर दी। जेठ व उसके साथ आए लोगों ने पीड़िता को लाठी डंडे से पीटा जिससे पीड़िता की आँख पर गंभीर चोट आई। जेठ ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *