Tue. Apr 21st, 2026

फ़िरोज़ाबाद – प्रोपर्टी डीलर की हत्या, आरोपी हिरासत में

हत्यारोपी ने पप्पू के शव को नहर में फैंकने की कही बात

  • एसपी ग्रामीण ने खुलासे के लिए बनाई 4 टीमे

फिरोजाबाद – शनिवार को शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा हजीरों वाले रोड निवासी प्रोपर्टी डीलर की घर से ले जाकर कुछ परिचितों द्वारा हत्या कर शव को नहर में फैकने का मामला सामने आया है। हत्याबकी जानकारी पर पत्नी, पुत्र सहित अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी उस समय हुई, जब प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने उनको फोन किया तो वह शनिवार रात सवा 9 बजे के बाद से बंद जा रहा था। परिजनों ने थाने में जाकर मामले की शिकायत की। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रोपर्टी डीलर के शव को नहर में खोजने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *