Sat. Jun 6th, 2026

खाद की दुकानों पर छापे, दो को नोटिस… एक निलंबित; 13 नमूने जांच के लिए भेजे

फिरोजाबाद – अधिकारियों ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को नोटिस दिया। जबकि एक दुकान निलंबित कर दी। साथ ही 13 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खाद की दुकानों पर मंगलवार को छापे मारे गए। इस दौरान 13 नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजना का निर्णय लिया। दो दुकानदारों के यहां खामी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही एक दुकान का स्टाक ठीक नहीं मिलने के कारण निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए।

जसराना तहसील में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने छापामार कार्रवाई की। कस्बा एका में जिला कृषि अधिकारी के पहुंचने पर कई दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। इस दौरान एका स्थित वाष्र्णेय खाद एजेंसी एवं सुमित ट्रेडर्स पर जब अभिलेख देखे तो पूरे नहीं थी। जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि मैं.वैष्णवी खाद एवं बीज भंडार में स्टॉक में अंतर पाए जाने के कारण लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर तहसील में कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, तहसील शिकोहाबाद मे विषय वस्तु विषेशज्ञ ब्रजेश कुमार, तहसील सिरसागंज मे अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने छापेमारी की। 

टीमों ने खाद के 13 नमूने लेकर इनको विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमूना अधोमानक निकलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधान अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

खरीफ की फसल के दौरान किसानों को अच्छी गुणवत्ता की उर्वरक को मुहैया कराने के उद्देश्य से सघन छापेमारी के आदेश दिए। डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में जिले में छापामार कार्रवाई की गई। उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने टूंडला तहसील की उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *