Mon. Jun 15th, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत, दो घायल

शिकोहाबाद। शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई जबकि दो गोवंश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। गनीमत नही कि कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई अन्यथा कोई भी हादसा हो सकता था। घायल गोवंश को गोशाला भिजवाया।
शनिवार की सुबह रेलवे कॉरिडोर रेलवे लाइन पर कई आवारा गोवंश आ गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में 3 गोवंश आ गए। इस दौरान एक गौवंश की मौत हो गई जबकि दो गौवंश घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँची जीआरपी पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने घायल गोवंशी को गोशाला भिजवाया तथा मृत गोवंश का अंतिम संस्कार करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *