पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा के फरार सॉल्वर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिकोहाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा देने के मामले में फरार मूल परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सॉल्वर गिरोह के एक सदस्य से परीक्षा दिलवा रहा था।
18 फरवरी 2024 को पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए पुलिस ने कई सोल्वर गिरोह के सदस्यों को दबोचकर जेल भेज दिया था। उसमें में मूल परीक्षार्थी फरार चल रहा था। उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने 5 सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमोद सिंह पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सलेमपुर थाना जसराना को उसके गांव सलेमपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी नौकरी नही लग रही थी तो उसके दोस्त गनेश
पुत्र अजन्ट सिंह निवासी यशोदानगर पुलिस भर्ती परीक्षा के समय सम्पर्क के लिए कहा था। जिससे वह लालच में आ गया। आरोपी ने पुलिस की परीक्षा में पास कराने के लिए गणेश को एडमिट कार्ड दे दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने एक सोल्वर के माध्यम से परीक्षा दिलवा रहा था। गणेश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि मूल परीक्षार्थी फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
