Wed. Jun 3rd, 2026

हरियाली तीज पर जमकर थिरकी महिलाएं


शिकोहावाद। नेहा अतिथिग्रह में अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम महिला मण्डल की पदाधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। महिलाओं द्वारा कई प्रकार के खेल व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी हुयी महिलाओ को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मण्डल की सभी महिलाओं ने सावन के गीत पर नृत्य प्रस्तुति किया। इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल, नीतू बंसल सचिव, ईशिका गोयल कोषाध्यक्ष, नीतू गोयल, अंजू, कुमकुम, स्वाति अग्रवाल, पूनम, अन्नू, रिचा, मधु, रिंकी, राधा, सुनीता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रही।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में हरियाली तीज कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल महिला मंडल की सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *