नगर पालिका ने नामान्तरण टैक्स में की भारी कटौती
नगर पालिका भेज रहा जलनिगम को नोटिश
दस दिन में सड़कों, गलियों के मेंटीनेंस के दिए निर्देश
शिकोहाबाद। नगर पालिका परिषद में सभासदों के साथ पालिकाध्यक्ष, ईओ के साथ एक बैठक हुई। बैठक में नामान्तरण को लेकर लगने वाले भारी टेक्स में कटौती की गई है। ईओ सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि बोर्ड में नामान्तरण में एक करोड़ से अधिक की प्रोपर्टी पर एक लाख या उससे अधिक टैक्स लगता था। लेकिन अब नगर पालिका ने एक हजार वर्ग फुट पर 1000 रुपए, दो हजार वर्गफुट पर दो हजार, अगर 5 हजार या उससे अधिक प्रोपर्टी है तो उस पर अब मात्र दस हजार रुपए ही टैक्स लगेगा। बोर्ड ने टैक्स का स्लैब बना दिया है जिससे लोगों पर अतिरिक्त भार नही पड़ेगा। टैक्स कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। ईओ ने बताया कि जल निगम के ठेकेदारों व अधिकारियों ने पूरे नगर की सड़कें, गलियां खोदकर लोगों का जीवन नर्क बना दिया है। कई बार सड़को के मेंटिनेंस के लिए कहा लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नही दिया। जगह जगह नई पाइप लाइन लीकेज हो रही है जिससे भी गलियां, सड़के खराब हो रही है। पालिका प्रशासन जल निगम को नोटिश भेजा जा रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, डीएम को भी भेजी जा रही है। नोटिश के दौरान जलनिगम को 10 दिन के भीतर सड़को को दुरस्त करने का समय दिया जा रहा है। अगर सड़कों की मरम्मत नही होती है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। जलनिगम के अधिकारी, ठेकेदार सभासदों को धमका नही सकते। हाउस टैक्स व वाटर टैक्स को लेकर बोर्ड की बैठक में विचार कर कम से कम करने की कोशिश करेंगे। हालांकि शासन ने यह नियम बनाया है। तहसील तिराहा से नाले जाल लगवाए जाएगे।पानी की निकासी के लिए पम्प लगाया जाएगा।
जलनिकासी के लिए पालिका ने शासन को भेजा प्रस्ताव
नगर पालिका प्रशासन ने नगर को जलभराब से मुक्ति के लिए शासन को दो प्रस्ताव बनाकर भेजे है।
सीएनडीएस विभाग की एक कमेटी बनी है। नगर क्षेत्र में जलभराव, हाइवे की सर्विस रोड पर जलभराव रहता है। उसके लिए नगर पालिका ने 27 करोड़, 37 करोड़ के दो प्रताव बनाकर शासन को भेजे हैं। जिससे नगर क्षेत्र के जलभराब से मुक्ति के लिए बड़े नाले बनाकर नगर के सभी तालाबों व नदिया में पानी को पहुँचाया जाएगा। अगर शासन से प्रताव को हरी झंडी मिलती है तो नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

