ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत
शिकोहाबाद। मंगलवार की सुबह नगला कन्ही के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने यात्री के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतक को जेब में बांद्रा से बिहार की एक टिकट भी मिली है। इसके साथ ही जेब से मिले कार्ड में मृतक का नाम मदनलाल निवासी उत्तमनगर दिल्ली लिखा हुआ मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। हालांकि हादसे के बाद शव पूरी तरह से क्षति विक्षप्त है।
