मेरा रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम में छात्रों ने दी प्रस्तुति
शिकोहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य संगीत कला को समर्पित शब्दम् संस्था द्वारा नाटक एवं नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दम् अध्यक्ष किरण बजाज ने कहा कि नाटक का उद्देश्य मनोरंजन के साथ साथ शिक्षा देना तथा सद्गुणों के साथ व्यक्तित्व विकास भी होता है। गांधी जी ने अपनी जीवनी में लिखा है कि हरिश्चंद्र का पहला नाटक था जिसे देखकर वह बहुत प्रभावित हुए थे। इस अवसर पर शब्दम् अध्यक्ष की कविता जिस देश के हो तुम सही नागरिक पढ़कर सुनायी गयी।कार्यक्रम में यंग स्काॅलर्स, दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, राजकान्वेंट पब्लिक स्कूल, पी.एस. ग्लोबल एकेडमी एवं ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों ने देश भक्ति गीत, नाटक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। सभी विद्यालयों की प्रस्तुतियों को देखकर निर्णायक मंण्ड़ल मंजर उलवासै, अरविन्द तिवारी एवं डाॅ. महेश आलोक ने ज्ञानदीप सीनि को प्रथम, यंग स्कालर्स को द्वितीय एंव राज कान्वेंट को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में नृत्य प्रस्तुत करते हुए।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में पुरस्कार देते हुए।

