Mon. May 4th, 2026

अज्ञात कारणों से महिला फांसी के फंदे पर झूली

शिकोहाबाद। एटा रोड स्थित मोहल्ला बुर्ज में एक महिला ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या से परिवार में कौहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
सोनी (30) पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी बुर्ज एटा रोड का पति बड़ा बाजार में किराना का काम करता है। बुधवार को महिला ने सुबह अपने बच्चों को टिफिन बनाकर दिया। बच्चे के स्कूल जाने के बाद महिला का पति भी दुकान पर चला गया। घर में सास सुमन, ननद पिंकी रह गई थी। अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने दूसरी मंजिल पर जाकर फाँसी के फंदे पर झूल गई। जब दोपहर तक सास ननद को सोनी दिखाई नही दी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो अपनी बहू को फंदे पर झूलता देखकर हैरत में पड़ गई। दोनों चीख मारकर नीचे आ गई। उन्होंने घटना की जानकारी मृतिका के पति को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों ने बताया कि घर में किसी से कोई झगड़ा भी नही हुआ फिर ऐसा कदम क्यों उठाया। मृतिका अपने पीछे बेटा शिवांश, बेटी सिम्मी को रोता बिलखता छोड़ गई।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतिका की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नही चला। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *