Sun. May 3rd, 2026

महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील किया
शिकोहाबाद। नगर के एटा चौराहा के पास स्थित एक हॉस्पिटल में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की एक महिला भेट चढ़ गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुँचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने असपताल को सील कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने तहरीर दी है।
अंजली पत्नी रजनीश कुमार निवासी गोकुलपुर बरनाहल मैनपुरी के प्रसव पीड़ा होने पर उसे शिवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस दौरान महिला के जुड़वा बच्चे पैदा हुए। डिलेवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई तो अस्पताल प्रशासन ने महिला को रैफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने महिला को लक्ष्मी हॉस्पिटल फीरोजाबाद में भर्ती कराया वहां भी सुधार न होने पर उसे पुष्पांजलि आगरा ले गए। जहां उसे डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत बता दिया। परिजनो ने बताया कि सैफई में हड़ताल होने के कारण रिश्तेदार के कहने पर शिवा हॉस्पिटल में कराया था। परिजन महिला के शव को अस्पताल लेकर आए जहां परिजनों ने हंगामा शूरू कर दिया। उसके बाद अस्पताल के कर्मी अस्पताल बंद करके भाग गए। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।
परिजनों ने मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *