बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना की
सिरसागंज नगर में भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की धूम रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।सुबह से ही बहनों का भाइयों के घर पर पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने अपने भाई को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को दक्षिणा व उपहार देकर रक्षा का वचन दिया।गौरतलब है कि रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में बहनें पूजा अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही भाइयों द्वारा अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार भेंट किया।परंपरा के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतार माथे पर टीका लगाया और मुंह मीठा कराते हुए रक्षासूत्र के रूप में हाथों की कलाई में राखी बांधा। रक्षाबंधन त्योहार के चलते मिठाइयों की दुकानो एवं बाजार में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली । वाहनों में की भी मारामारी रही ।
संवाददाता- आदित्य प्रताप सिंह

