वृद्ध के खाते से ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपए निकाले
शिकोहाबाद। धोखाधड़ी करने वालों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का एटीएम बदलकर हजारों रुपए की निकासी कर ली। जब कर्मचारी के फोन पर मैसेज आया तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंद्रपाल सिह पुत्र वेदराम निवासी यदुवंश नगर मैनपुरी के न्यायालय में जज के पेशकार रह चुके है। वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 17 अगस्त को वह अपने खाते से एक्सिस बैक के एटीएम सुभाष तिराहा से धन की निकासी करने के लिए गए थे। जब वह एटीएम में पहुँचे तो वहां पहले से 4 से 5 युवक खड़े हुए थे। वृद्ध ने एटीएम में अपना कार्ड डाला तो रुपए नही निकले। इस दौरान वहां मौजूद ययुवक ने वृद्ध का एटीएम कार्ड लेकर डाला। इसी दौरान युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने दूसरी बैंक खाते के एटीएम कार्ड से 5 हजार रुपए की निकासी कर घर चले गए। घर पहुँचने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 4 बार में 40 हजार रुपए की निकासी के मैसेज आए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने एटीएम कार्ड को बंद कराया तथा अपनी बुक में इंट्री कराई। पीड़ित ने थाने पहुँचकर मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

