Sat. May 2nd, 2026

कार चालक को नींद का झौका आने से कार डिवाइडर से टकराई, दम्पति सहित तीन लोग घायल


शिकोहाबाद। मंगलवार की सुबह थाना मटसेना थाना क्षेत्र तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 44.800 माइल स्टोन के पास कार चालक को नींद का झौका आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को संयुक्त
चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विकास निवासी थाना कापा सेड़ा साउथ दिल्ली अपनी पत्नी साक्षी श्रीवास्तव, एक वर्षीय बेटी अमान्य के साथ कार से दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना मटसेना क्षेत्र 44.800 माइल स्टोन के पास पहुँची ही थी कि तभी विकास को नींद का झौका आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दम्पति व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस व यूपीडा ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *