Sat. May 2nd, 2026

दम्पति से मारपीट के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव धनपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने दम्पति पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अरविन्द कुमार पुत्र रामदास निवासी धनपुरा थाना नसीरपुर 17 अगस्त को अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के रजनीकान्त उर्फ विकास पुत्र रामौतार, सहुआ उर्फ विजय पुत्र रामगोपाल,
अनिल कुमार, पप्पू ऊर्फ राकेश पुत्रगण सियाराम पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे, धारदार
हथियारों से आकर हमला कर दिया। जब महिला रूबी देवी ने अपने पति की चीख पुकार सुनी तो वह अपने पति को बचाने के लिए बाहर आई तो हमलावरों ने उस पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई यह देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *