वाहन सवार बदमाश महिला के आभूषण लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद अपने मायके से घर लौट रही एक महिला से वाहन सवार बदमाशों ने धोखाधड़ी कर एक लाख की कीमत के सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़िता के पति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुदित प्रताप सिंह पुत्र स्व सत्यदेव सिंह निवासी कौरारा रोड़ सिरसागंज की पत्नी रश्मी, बेटी के साथ 19 अगस्त को अपने मायके एटा से वापस लौटकर अपने घर आ रही थी। वह एटा चौराहे पर उतरकर सिरसागंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और जाने के विषय में पूछा तो महिला ने सिरसागंज जाने के लिए कहा तो बदमाश ने कहा कि वह अपने वाहन से सिरसागंज जा रहा है उसे छोड़ देगा। महिला बदमाश के साथ वाहन में बैठ गई। वाहन में बैठते ही बदमाश ने कहा कि आगे पुलिस महिलाओं के आभूषण की चेकिंग कर रही है। अपने आभूषण उतारकर उसे लिफापे में रख लो। महिला ने अपनी 3 अंगूठियों को उतार कर पीले लिफाफे में रख दी। वाहन थोड़ी दूर जाने पर वाहन सवार ने उसे लिफापा वापस कर दिया। जब महिला ने घर पर लिफापा खोला तो उसमें सोने की अंगूठी के स्थान मिट्टी गिट्टी निकली। पीड़ित ने बताया कि उसकी अंगूठी लगभग 15 ग्राम की होगी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
