Sat. May 2nd, 2026

भारत बंद पर सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस, भारत बंद बेअसर

फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद। भारत बंद के आव्हान को देखते हुए नगर में पुलिस व्यवस्था चौकस रही। दलित समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से तहसील में पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम विकल्प को ज्ञापन सौपा।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कोटे के अंदर कोटा व कोटे के कोटे के अंदर क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले को लेकर देश के दलित समाज में आक्रोश फैल गया। बसपा सहित देश के कई संगठनों ने बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया था। भारत बंद के आवाह्न को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाइवे, बाजार सभी जगह पर पुलिस बल लगाया गया। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार लगातार भ्रमण कर स्थित का पल पल का जायजा ले रहे थे। हालांकि शिकोहाबाद में साप्ताहिक बंदी दिवस होने के चलते बाजार बंद रहे। नगर क्षेत्र में भारत बंद बेअसर साबित रहा। बॉबी जाटव के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध करते हुए सरकार से मांग की कि विशेष सत्र बुलाकर दलित समाज के हित में कानून लाया जाए। जिससे दलित समाज के हित सुरक्षित रह सके।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में ज्ञापन देते हुए दलित समाज के लोग।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में भारत बंद पर एसपी ग्रामीण स्टेशन पर निगरानी करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *