महिला से मारपीट के मामले में 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज
फ़िरोज़ाबाद – शिकोहाबाद। गांव बछलई में गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर हमला कर दिया। मारपीट की घटना में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लक्ष्मी देवी पत्नी श्री कृष्ण निवासी बछलई कटैना का आरोप है कि 20 अगस्त को गांव के आदित्य, प्रशांत
पुत्रगण अमित, अंशू पुत्र बबलू घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मार देगे की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
