पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिकोहाबाद थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव में पशु चराने गई एक नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उक्त मामले में पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर पोक्सो एक्ट के वाँछित अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चले कि बुधवार को एक नाबालिग अपने पशुओं को चराने के लिए खेत में गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पॉस्को एक्ट में बांछित अभियुक्त अपने गांव वीरई जहानाबाद में है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का नाम अतुल पुत्र नर्सी निवासी वीरई जहाँनाबाद थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद बताया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि एक युवक ने पशु चरा रही नाबालिग से दुष्कर्म किया था। उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है।

