एटा एसओजी ने चोरी के माल को गलाने के आरोप शिकोहाबाद के बड़ा बाजार के ज्वेलर्स को मथुरा से उठाया
पाढ़म के ज्वेलर्स की निशानदेही पर उठाया ज्वेलर्स को
शिकोहाबाद। एटा एसओजी ने एटा में हुई चोरी के सिलसिले में बुधवार की देर रात बड़ा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स के घर पर दबिश दी लेकिन ज्वेलर्स घर पर नही मिला तो सर्विलांस की सहायता से आरोपी की मोबाइल की लोकेशन मथुरा मिली जहां से एसओजी की टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
पुलिस माने तो एटा में विनोद निवासी श्याम नगर के यहां चोरी की वारदात हुई थी। उक्त मामले में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलाशे के लिए एसओजी टीम को लगाया गया। एसओजी की टीम ने एक आरोपी अमित यादव निवासी जिटौली थाना निधौलीकलां को गिरफ्तार कर पूछताछ की। चोर ने बताया कि उसने चोरी के आभूषण पाढ़म के एक ज्वेलर्स के यहा बेंचा है। एसओजी की टीम आरोपी को लेकर पाढ़म में ज्वेलर्स कवि वर्मा के यहां पहुँची। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ज्वेलर्स ने बताया कि उसने आभूषण को गला कर शिकोहाबाद के बड़ा बाजार निवासी विक्की को बेच दिया है। बुधवार की देर रात एसओजी ने बड़ा बाजार निवासी विजयकांत वर्मा उर्फ विक्की के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद एसओजी ने उसके सर्विलांस से मोबाइल की लोकेशन लेकर मथुरा से पकड़ लिया। एसओजी ज्वेलर्स को मथुरा से पकड़कर एटा ले गई। एसओजी की कार्यवाही से अन्य ज्वेलर्स में अफ़रा तफरी मच गई। एटा पुलिस ने पकड़े गये तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि बुधवार देर रात एसओजी दबिश देने के लिए आई थी।

